कला जगत

दिनेश साहू और करन खान की जोड़ी लेकर आ रही है कुछ खास, छत्तीसगढ़ की संस्कृति और परिवेश के साथ किया गया शूट

sanjha bihaniya….. एमडी एंटरटेनमेंट के निर्माता व अभिनेता दिनेश साहू ने एक बार फिर सुपरस्टार करन खान को कास्ट करते हुए पारंपरिक गीत की शूटिंग की है, इसमें अभिनेता दिनेश साहू भी है और अन्य कलाकारों में नेहा पटेल, वर्षा बर्मन, ब्रह्मा निषाद समेत अन्य कलाकार हैं। इस गीत की खास बात यह है कि यह अपने साथ छत्तीसगढ़ की संस्कृति व परंपरा की झलक लिए हुए होगा।

 

गीत का निर्देशन नितेश लहरी ने किया है, उन्होंने इस गीत में छत्तीसगढ़ में समय-समय पर होने वाले त्योहार और क्रियाकलापों को बखूबी दर्शाने की कोशिश की है। एमडी एंटरटेनमेंट के निर्माता व अभिनेता दिनेश साहू ने बताया कि करन खान और मोना सेन अभिनीत गीत “नई मिठावय” को अच्छा प्रतिसाद मिलने के कारण ही इस गीत में करन खान का चयन किया गया है।

 

इस गीत को जल्द ही रिलीज किया जाएगा। इस गीत को स्वर से सजाया है प्राण दीप ने और रविकांत साहू ने इस शूट किया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *