सनिमा

छत्तीसगढ़ी सिनेमा के सदस्यों से मिलेंगे मुख्यमंत्री, संस्कृति विभाग से आया आमंत्रण, निर्माता-निर्देशक अनुमोद राज वैद्य कर रहे हैं कोऑर्डिनेट

sanjh bihaniya….छत्तीसगढ़ी सिनेमा जगत के लिए खुशी की बात है काफी दिनों से छत्तीसगढ़ी सिनेमा की कई मांगे लंबित पड़ी हुई हैं, जिस पर सरकार ने ध्यान नहीं दिया था, लेकिन अब सरकार की तरफ से ही संस्कृति विभाग से यह खबर आई है कि मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ी सिनेमा जगत के लोगों से मिलना चाहते हैं, जिनमें निर्माता-निर्देशक, टेक्नीशियन व कलाकार शामिल हो सकते हैं, इस मुलाकात में मुख्यमंत्री साथ में लंच भी करेंगे, इस खबर से पूरे छत्तीसगढ़ी सिनेमा जगत में खुशी का माहौल है, संस्कृत विभाग ने गैदरिंग की जानकारी मांगी है, प्राप्त जानकारी के अनुसार यह कार्यक्रम 16 जुलाई को होटल बेबीलॉन इंटरनेशनल में सुबह 11:30 बजे हैं छत्तीसगढ़ी सिनेमा जगत से जुड़े सभी महानुभावों से निवेदन है कि बड़ी संख्या में पहुंचे, लेकिन प्रोटोकॉल का ध्यान भी रखें, आप अपने नाम अनुमोद राजवैद्य, मनोज वर्मा जी, संतोष जैन जी के पास नोट करा सकते हैं

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *