प्रदेश

Raipur : श्री नीलकंठ सेवा संस्था की तरफ से खेतान परिवार ने अपनी पुत्री के जन्मदिन के अवसर पर जरुरतमंदो को कराया भोजन, शर्बत का वितरण

संझा बिहनिया रायपुर…. (Raipur ) श्री नीलकंठ सेवा संस्था के द्वारा रायपुर स्थित गायत्री नगर के रहने वाले खेतान परिवार ने अपनी पुत्री हनी खेतान के जन्म दिन के अवसर पर रेलवे स्टेशन पर जरूरत मंदो को खाना खिलाया और साथ मे शर्बत का भी वितरण किया।

नीलकंठ सेवा संस्था के संस्थापक पंडित नीलकंठ त्रिपाठी ने कहा कि महीने भर से हम महादेव की रसोई के माध्यम से जरूरत मंद लोगो को भोजन, पानी, वस्त्र का वितरण कर रहे है।

(Raipur ) खेतान परिवार ने भी अपने पुत्री के जन्मदिन के उत्सव में संस्था से संपर्क कर लोगो गरीबो को भोजन, शर्बत का वितरण करवाया। महादेव की रसोई की टीम में दीपेश बलानी रायपुर शहर अध्यक्ष, उज्जवल मिश्रा, कार्यालय प्रभारी टेकराम देवांगन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *