Corona: प्रदेश में पिछले 24 घंटों में पाए गए कोरोना के 856 नए मरीज, अब तक 8 मरीजों की मौत
संझा बिहनिया रायपुर… (Corona) प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 856 नए मरीज पाए गए है। वहीं 266 संक्रमितों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि इलाज के दौरान 8 संक्रमितों की मौत हो गई है।
बीते 24 घंटों में जो कोरोना (Corona) के नए मरीजों की पहचान हुई है, उसमें रायपुर से 306, दुर्ग से 233, बिलासपुर से 56, सरगुजा से 42, धमतरी से 30, राजनांदगांव से 27, रायगढ़ से 24, महासमुंद एवं कोरिया से 17-17, जशपुर से 13, जांजगीर-चांपा से 10, बलौदाबाजार, कोरबा एवं सूरजपुर से 9-9, बेमेतरा एवं बलरामपुर से 8-8, मुंगेली से 7, बालोद, गरियाबंद, बस्तर एवं कांकेर से 6-6, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही एवं कबीरधाम से 2-2, नारायणपुर एवं दंतेवाड़ा से 1-1 मरीज शामिल है।
बता दें कि प्रदेश में कोरोना (Corona) संक्रमितों की संख्या 3 लाख 18 हजार 830 हो गई है। जिसमें से 4661 एक्टिव मामला है। वहीं 3 लाख 10 हजार 260 मरीजों ने कोरोना को मात दे दी है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इस वायरस से प्रदेश में अब तक 3909 लोगों की मौत हो चुकी है।

