प्रदेश

corona: प्रदेश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 259 नए मरीजों की पहचान

संझा बिहनिया रायपुर…. (corona) प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 259 नए मरीज मिले है। वहीं 176 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। जबकि इलाज के दौरान 3 मरीजों की मौत हो गई है।

बीते 24 घंटों में कोरोना (corona) के जो नए मरीज मिले है, उसमें रायपुर से 87, दुर्ग से 49, कोरिया से 17, रायगढ़ से 14, बिलासपुर एवं राजनांदगांव से 11-11, सरगुजा एवं जशपुर से 9-9, महासमुंद से 8, बस्तर से 7, धमतरी से 6, बलौदाबाजार, गरियाबंद एवं सूरजपुर से 5-5, बालोद से 4, कोरबा से 3, जांजगीर-चांपा एवं कांकेर से 2-2 मरीज शामिल हैं।

बता दें कि प्रदेश में कोरोना (corona) संक्रमितों की संख्या 3 लाख 10 हजार 469 हो गई है। जिसमें से 3059 एक्टिव मामला है। उहचे 3 लाख 03 हजार 637 संक्रमितों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस वायरस से प्रदेश में अब तक 3793 लोगों की मौत हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *