Raipur पहुंची कोरोना वैक्सीन की चौथी खेप, रिसीव करने नहीं पहुंचा स्वास्थ्य विभाग का कोई अधिकारी
संझा बिहनिया रायपुर…. कोरोना वैक्सीन की चौथी खेप रायपुर पहुंच गई है। इस वैक्सीन को रिसीव करने विभाग की ओर से समाचार लिखे जाने तक कोई नहीं पहुंचा है।
सुबह लगभग 8.50 पर कोवैक्सीन का दूसरा लॉट रायपुर (Raipur) पहुंच गया था, लेकिन इस दौरान स्वास्थ्य विभाग ही उदासीन रहा, स्वास्थ्य विभाग का कोई भी नुमाइंदा इस वैक्सीन को लेने नहीं पहुंचा।
बता दें कि (Raipur) कोरोना वैक्सीन की जब पहली खेप आई थी, तो एयरपोर्ट पर वैक्सीन लाने वाले विमान का पानी की बौछारों के साथ स्वागत किया गया था।

