प्रदेश

Chhattisgarh: सीएम भूपेश बघेल आज दंतेवाड़ा दौरे पर, पढ़ो पूरा खबर

संझा बिहनिया रायपुर… (Chhattisgarh) मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दंतेवाड़ा दौरे पर रहेंगे। सीएम बघेल सबसे पहले हारम हेलीपेड पहुंचेंगे, जहां से दंतेवाड़ा गारमेंट फैक्ट्री पहुंचकर फैक्ट्री का लोकार्पण करेंगे। इस कपड़ा फैक्ट्री में तैयार किए गए कपड़ों को डैनेक्स नाम से बाजार में बेचा जाएगा।

वहीं यहां काम करने वाली महिलाओं से भी मुख्यमंत्री चर्चा करेंगे। इसके बाद वे गमावाड़ा स्थित देवगुड़ी का लोकार्पण और अवलोकन करेंगे। यहां से हाईस्कूल मैदान पहुंचकर एक बड़ी सभा को संबोधित करेंगे।

(Chhattisgarh) मुख्यमंत्री शाम साढ़े 4 बजे दंतेश्वरी मंदिर पहुंचेंगे। यहां माई से प्रदेश की खुशहाली की कामना करेंगे। इसके बाद सीएम मेन रोड स्थित दंतेश्वरी तालाब के सौंदर्यीकरण का लोकार्पण और अवलोकन करेंगे। (Chhattisgarh) वहीं 5.30 बजे सीएम क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *