प्रदेश

Chhattisgarh: राजधानी में कोरोना टीकाकरण अभियान शुरू, वार्ड बॉय हेमंत दुबे को लगा पहला टीका

संझा बिहनिया रायपुर…. (Chhattisgarh) छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज कोरोना टीकाकरण अभियान की शुरुआत हो गई है। (Chhattisgarh) रायपुर में कोरोना का सबसे पहला टीका जिला चिकित्सालय पंडरी में वार्ड बॉय हेमंत दुबे एवं दूसरा टीका सफाईकर्मी चितरु ठापर को लगाया गया।
इस अवसर पर (Chhattisgarh) मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ठेठ छत्तीसगढ़ी में प्रदेश वासियों को बधाई देते हुए कहा – सब्बो झन सुखी होवय, सब्बो झन रोग मुक्त राहय, सब्बो झन मंगल के साक्षी बनए अऊ कोनो ला दुख के भागी झन बनना परए। टीकाकरण के सुरुआत इही मंगल कामना संग।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *