प्रदेश

Chhattisgarh: गुंडरदेही के पूर्व विधायक का निधन, निजी अस्पताल में थे भर्ती

संझा बिहनिया रायपुर…. (Chhattisgarh) गुंडरदेही के पूर्व विधायक और दुर्ग जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष धनाराम साहू का निधन हो गया। वे 75 साल के थे। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। जिसके बाद उनका रायपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था।

(Chhattisgarh) मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक धनाराम साहू के निधन का समाचार दुःखद है। इस दुःख की घड़ी में धनाराम साहू के परिवारजनों को शक्ति प्रदान करने एवं दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ।

बता दें कि (Chhattisgarh) धनाराम साहू ने लगभग 6 सालों तक जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली थी। पिछले चुनाव के दौरान टिकट वितरण से असंतुष्ट धनाराम साहू ने कांग्रेस पार्टी को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *