“राम के लीला” रामायण की टीम पहुंची चंदखुरी , ढेर सारे कलाकारों ने उपस्थित होकर बांधा शमा
SANJHA BIHANIYA…छत्तीसगढ़ी बोली में बन रही रामायण राम के लीला का मुहूर्त कार्यक्रम 6 मार्च को माता कौशल्या की नगरी चंदखुरी में संपन्न हुआ, इस मौके पर कलाकार बड़ी संख्या में उपस्थित हुए ,
यहां कार्यक्रम की अध्यक्षता आरंग जनपद सदस्य दिनेश ठाकुर ने की, सभी ने यहां उपस्थित होकर राम के लीला रामायण के टाइटल सॉन्ग को सुना और जमकर तारीफ की
बड़ी संख्या में कलाकार और टीम के सदस्यों की उपस्थिति में चंदखुरी मंदिर प्रांगण राममय नजर आया , यहां मंच से जसबीर कोमल ने राजा दशरथ के पात्र के लिए विजय मिश्रा के नाम की घोषणा की, रामायण राम की लीला के निर्देशक जसबीर कोमल ने बताया कि सिमरन सेवा समिति और नेहा कोमल फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनने वाली राम की लीला रामायण का मुहूर्त संपन्न होने के बाद आगामी 10 अप्रैल से इसकी विधिवत शूटिंग प्रारंभ की जाएगी
चंदखुरी में भी नए कलाकारों का ऑडिशन किया गया जिसमें वीडियो ऑडिशन भी शामिल रहा , रामायण राम के लीला के मुहूर्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से नरेंद्र वर्मा ,पूरन लाल वर्मा ,राजेंद्र वर्मा, मुन्नालाल देवदास, श्रेया श्रीवास, धर्मेंद्र यदु, अखिलेश वर्मा, श्री राम साहू , डोमार ठाकुर, दिनेश साहू और दीपिका सिंह के अलावा बड़ी संख्या में राम भक्तों उपस्थित रहे ,
रामायण की कथा पटकथा लिख रहे अशोक तिवारी ने पटकथा के कुछ अंश और दोहे सुनाए जिसे सभी ने पसंद किया

