Uncategorized

chhattisgarh वर्चुअल योग मैराथन 21 जून को, प्रतिभागी 5 से 15 जून 2021 तक कर सकेंगे ऑनलाइन पंजीयन

संझा बिहनिया रायपुर…. छत्तीसगढ़ (chhattisgarh) शासन की तरफ से 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास प्रोटोकॉल के अनुसार ’छत्तीसगढ़ वर्चुअल योग मैराथन’ का आयोजन किया जा रहा है। मैराथन में सम्मिलित होने के लिए 5 जून से 15 जून 2021 तक  http://jansampark.cg.gov.in/yogwithchhattisgarh/Registration.aspx लिंक पर क्लिक कर पंजीयन कराया जा सकता है।

(chhattisgarh) सभी पंजीयनकर्ताओ को डिजिटल प्रणाम पत्र प्रदान किया जाएगा। साथ ही हर जिले के प्रथम 100 पंजीयन को टीशर्ट प्रदान किया जाएगा। समाज कल्याण विभाग अंतर्गत छत्तीसगढ़ (chhattisgarh) योग आयोग द्वारा आयोजित श्छत्तीसगढ़ वर्चुअल योग मैराथन में भाग लेने हेतु आवेदक को योगासन करते हुए अपना फोटो/वीडियो अपने सोशल मीडिया एकाउंट्स पर है #yogwithchhattisgarh #yogwithchhattisgarh के साथ शेयर करना है। इसके अलावा प्रतिभागी अपना फोटो/वीडियो internationalyogaday2021@gmail.com पर मेल भी कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *