प्रदेश

raipur : सात साल के बच्चे ने अपना गुल्लक फोड़कर कराया जरूरतमंदों को भोजन एवं नींबू शर्बत किया वितरण

संझा बिहनिया रायपुर…. रायपुर (raipur) में रहने वाले सात साल के बच्चे विनायक त्रिपाठी ने अपनी जमा की हुई गुल्लक में पैसे से जरूरतमंदों को भोजन कराया।रायपुर स्टेशन रोड स्थित श्री नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर के सर्वराकार पंडित कृपाशंकर त्रिपाठी के पोते एवं नीलकण्ठ त्रिपाठी के बेटे विनायक त्रिपाठी ने अपने जमा की हुई राशि गुल्लक को फोड़कर उसमे जो पैसे निकले उसे नीलकण्ठ सेवा संस्था को दिया।

उन्होंने कहा कि (raipur) आज मेरे पास यह जो जमा किये हुए पैसे है, उसमें मैं भी गरीबों को भोजन करवाना चाहता हूँ । विनायक त्रिपाठी के गुल्लक से 3000 रुपये निकले। जिसे उसने संस्था को दान कर गरीबों को भोजन करवाया। पंडित कृपाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि जिस प्रकार नीलकण्ठ त्रिपाठी को समाज सेवा करने में रुचि रहती है, उसी प्रकार उनके बेटे विनायक त्रिपाठी भी इतनी कम उम्र में ये सब कार्यो में ज्यादा रुचि रखते है, नित्य पूजा पाठ शिव जी का अभिषेक में भी ज्यादा रुचि रहती है।

नीलकण्ठ सेवा संस्था के संस्थापक नीलकण्ठ त्रिपाठी ने बताया कि (raipur) हम विगत 1 माह से जरूरतमंदों को भोजन एवं वस्त्र बाट रहे थे, रविवार को भोजन करके समापन करने वाले थे ताकि अब संडे ,संडे ही भोजन वितरण करेंगे। तब बेटे विनायक त्रिपाठी अपना गुल्लक फोड़ कर पैसे लेकर आये। और कहा कि पापा बंद मत करो भोजन खिलाना आज मेरे तरफ से करवाओ। उसका यह सेवा भाव देख कर उस पैसे को संस्था में डालकर जरूरत मंदो को भोजन एवं नींबू शर्बत का वितरण करवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *