प्रदेश

Raipur के मुकेश निषाद ने बनाया चॉक पर ताजमहल, यु ट्यूबर का तोड़ा रिकॉर्ड, पहले ताजमहल बनाने में हुआ था पांच चॉक का इस्तेमाल

संझा बिहनिया रायपुर… (Raipur) इतने बड़े ताजमहल की आकृति को एक चॉक पर उकेरना किसी चुनौती से कम नही है, लेकिन इस चुनौती को स्वीकार किया है रायपुर के रामसागरपारा निवासी मुकेश निषाद ने> उन्होंने बहुत छोटी सी उम्र में ये कारनामा कर दिखाया है।

मुकेश को बचपन से ही माइक्रो आर्ट में रुचि रही है, इसी रुचि ने उन्हें आज इस मुकाम पर पहुंचाया है। (Raipur) इसके पूर्व मुकेश ने यु टयूब देखकर ही चॉक पर कई कलाकृतियां उकेरी है, जैसे उन्होंने पहले मोदी जी की तस्वीर भी चॉक पर बना कर सबको हतप्रभ किया था।

रायपुर (Raipur) के गुजराती स्कूल में अध्ययनरत मुकेश के आदर्श उनकी मम्मी और बहनें ही है, जिन्होंने उसे ये करने में मदद की और उत्साहवर्धन भी किया। मुकेश ने आज यु टयूब देखकर ये सब सीखा और एक यु ट्यूबर का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है, आज मुकेश को इस हुनर से पैसे भी मिल रहे है, लोग अपने नाम को चॉक पर विभिन्न तरीके से लिखवा रहे है, जिसके एवज में उसे पैसे भी मिल रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *