प्रदेश

Corona: प्रदेश में आज पाए गए कोरोना के 13834 नए मरीज, 165 मरीजों की मौत

संझा बिहनिया रायपुर…. छत्तीसगढ़ में आज कोरोना (Corona) के 13834 नए मरीज सामने आए है। वहीं 11815 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्‌टी दे दी गई है। जबकि उपचार के दौरान 165 मरीजों की जान चली गई है।

आज जो कोरोना (Corona) के नए मरीज मिले है, उसमें रायपुर से 2378, दुर्ग से 1761, राजनांदगांव से 609, बालोद से 541, बेमेतरा से 268, कबीरधाम से 310, धमतरी से 315, बलौदाबाजार से 701, महासमुंद से 314, गरियाबंद से 477, बिलासपुर से 721, कोरबा से 787, रायगढ़ से 958, जांजगीर-चांपा से 822, मुंगेली से 338, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 219, सरगुजा से 460, कोरिया से 256, सूरजपुर से 321, बलरामपुर से 228, जशपुर से 408, बस्तर से 164, कोंडागांव से 128, दंतेवाड़ा से 39, कांकेर से 258, नारायणपुर से 13, बीजापुर से 21 मरीज शामिल हैं।

बता दें कि प्रदेश में कोरोना (Corona) संक्रमण का मामला 5 लाख 58 हजार 674 हो गया है। जिसमें से 1 लाख 29 हजार एक्टिव मामला है। वहीं 4 लाख 23 हजार 591 मरीजों ने कोरोना से जंग जीत ली है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्‌टी दे दी गई है। इस वायरस से प्रदेस में अब तक 6083 मरीजों की मौत हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *