प्रदेश

BJP: किसानों के बीच भ्रम फैला रही कांग्रेस : डॉ. रमन सिंह

संझा बिहनिया रायपुर… (BJP) भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्ज्वलित कर अतिथियों का खुमरी पहनाकर एवं नांगर (हल) भेंट कर स्वागत किया।

प्रदेश कार्यसमिति बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किसान मोर्चा की भूमिका पर चर्चा करते हुए कहा कि कृषि का क्षेत्र व्यापक है। किसानों में जाति व वर्ण का भेद नहीं होता। महिलाएं भी यहां कृषि क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं।

किसान वर्तमान में आधुनिक खेती कर आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है। कांग्रेस सरकार किसानों के बीच भ्रम फैलाकर सरकार बनाया है। किसानों का समस्याओं का निराकरण नहीं हो रहा है। लघु व सीमांत किसानों पर अधिक संकट आ गया है। केन्द्र के आयुष्मान स्वास्थ्य योजना को भूपेश सरकार ने बंद कर दिया जिससे किसान भी इस योजना का लाभ से वंचित हैं।

(BJP) राज्य सभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय ने कार्यसमिति को संबोधित करते हुए कहा कि केन्द्र की सरकार किसानों के आय को दुगुना करने के लिए दृढ़ संकल्पित है। इस दिशा में देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में महत्वपूर्ण कार्य हो रहे है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार केवल भ्रम फैलाकर किसानों को भ्रमित कर सत्ता में आयी है लेकिन किसानों के हित में यह सरकार कुछ भी नहीं कर रही है। किसान विरोधी इस सरकार को करारा जवाब देने की जरूरत है। सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय ने कहा कि किसान मोर्चा प्रदेश में और मजबूती के साथ काम करे इसके लिए और भी कार्ययोजना बनाने की जरूरत हैं।

विधानसभा में (BJP) नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार जिस विश्वास के साथ सत्ता में आयी थी उसमें किसानों ने अपना अमूल्य योगदान दिया था लेकिन यह सरकार किसानों की अहितकारी सरकार है। जिन किसानों ने सत्ता में कांग्रेस को लाया है वही किसान कांग्रेस को सत्ता से बेदखल करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *