राजनिती

BJP: प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर राजधानी के 98 परिवारों से ठगी के ख़ुलासे से प्रदेश सरकार की विश्वसनीयता फिर दाँव पर : रमन

संझा बिहनिया रायपुर…. (BJP) भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर राजधानी के 98 परिवारों से ठगी करके ग़रीबों के साथ धोखाधड़ी किए जाने के मामले के ख़ुलासे को बेहद गंभीर बताते हुए प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया है।

(BJP) डॉ. सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर प्रदेश सरकार की उदासीनता के चलते एक तो यूँ ही ग़रीबों को आवास मुहैया नहीं हो रहे हैं, ऊपर से ठगी करके ज़रूरतमंदों की गाढ़ी कमाई के करोड़ों रुपए लूट लिए जाने के इस मामले ने एक बार फिर प्रदेश सरकार की विश्वसनीयता को दाँव पर लगा दिया है। डॉ. सिंह ने इस मामले की उच्चस्तरीय जाँच की मांग की है।

भाजपा (BJP) राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. सिंह ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस के शासनकाल में आम आदमी छलावों, धोखाधड़ी और दीग़र तमाम अपराधों के साए में साँसें लेने को मज़बूर हो चला है। प्रदेश का कोई एक भी कोना इन आपराधिक कारनामों से बचा नहीं है। माफियाओं का ग़िरोह हर तरह के अपराधों को अंजाम तो दे ही रहा है,

अब प्रदेश में ग़रीबों तक को सपने दिखाकर ठगे जाने का यह सिलसिला चल पड़ा है। डॉ. सिंह ने हैरत जताई कि भ्रष्टाचार और अपराध मुक्त प्रदेश के नित नए जुमले गढ़ने वाली कांग्रेस की राज्य सरकार की नाक के नीचे राजधानी में ही जब प्रधानमंत्री आवास दिलाने के नाम पर नगर निगम की फर्ज़ी सील और रसीद बनाकर मकान बेचने का काम हो रहा है तो प्रदेश के बाकी हिस्सों में ग़रीबों को ठगने-लूटने वाले ग़िरोहों का अनुमान सहज ही लगाया जा सकता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *