Corona: प्रदेश में बीते 24 घंटों में पाए गए कोरोना के 229 नए मरीज
संझा बिहनिया रायपुर…. (Corona) प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 229 नए मरीजों की पहचान हुई है। वहीं 267 संक्रमितों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से उन्हें स्चार्ज कर दिया गया है। जबकि इलाज के दौरान 6 मरीजों की जान चली गई है।
बीते 24 घंटों में कोरोना (Corona) के जो नए मरीज मिले है, उसमें रायपुर से 82, दुर्ग से 50, बिलासपुर से 12, सरगुजा से 11, रायगढ़ से 10, बेमेतरा से 7, बलौदाबाजार, कोरिया, जशपुर एवं बस्तर से 6-6, गरियाबंद एवं कोरबा से 5-5, महासमुंद एवं जांजगीर-चांपा से 4-4, राजनांदगांव एवं धमतरी से 3-3, बालोद, मुंगेली एवं सूरजपुर से 2-2 मरीज शामिल हैं।
बता दें कि प्रदेश में कोरोना (Corona) संक्रमितों का मामला 3 लाख 08 हजार 701 हो गया है। जिसमें से 3287 एक्टिव मामला है। वहीं 3 लाख 01 हजार 648 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इस वायरस से प्रदेश में अब तक 3766 मरीजों की मौत हो गई है।

