Corona: देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 9309 नए मरीजों की पहचान
संझा बिहनिया नईदिल्ली…. (Corona) देश में पिछिले 24 घंटों में कोरोना के 9 हजार से ज्यादा नए मरीजों की पहचान हुई है। वहीं इलाज के दौरान 87 मरीजों की मौत हो गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से जारी आंकड़ा के मुताबिक देश में बीते 24 घंटों में कोरोना (Corona) के 9309 नए मरीज मिले है। इसे मिलाकर संक्रमितों की संख्या 1 करोड़ 08 लाख 80 हजार 603 हो गई है। जिसमें से 1 लाख 35 हजार 926 एक्टिव मामला है।
वहीं 1 करोड़ 05 लाख 89 हजार 230 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। (Corona) इस वायरस से देश में अब तक 1 लाख 55 हजार 447 संक्रमितों की मौत हो गई है।

