प्रदेश

Raipur District एनएसयूआई ने किया गणतंत्र दिवस पर “मोर तिरंगा मोर अभिमान” कार्यक्रम का आयोजन

संझा बिहनिया रायपुर…. (Raipur District) राजधानी रायपुर में एनएसयूआई द्वारा जिलाध्यक्ष अमित शर्मा के नेतृत्व में “मोर तिरंगा मोर अभिमान” कार्यक्रम का आयोजन गणतंत्र दिवस पर आयोजित किया गया।

(Raipur District) जयस्तंभ चौक पर आयोजित इस कार्यक्रम में रायपुर के युवाओं द्वारा देशभक्ति गीत में गायन-नृत्य किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश भर के समाजसेवी संस्थाओं एवं समाजसेवियों का सम्मान भी किया गया,उक्त जानकारी देते हुए एनएसयूआई जिला महासचिव हरिओम तिवारी ने बताया कि कोरोना काल मे अपने जान की परवाह न किए बगैर लोगों की सेवा करने साथ ही साथ गणतंत्र दिवस के अवसर पर लोकतंत्र के प्रति युवाओं को जागृत करने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य वक्ता स्वरूप महिला एवं बाल विकास आयोग की अध्यक्षा एवं वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. किरणमयी नायक ने मंच से युवाओं को संविधान के प्रति जागरूक रहने का संकल्प दिलाया।

तिवारी ने बताया कि (Raipur District) इस कार्यक्रम का संचालन समीर वेंसयनी ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से एनएसयूआई प्रदेशाध्यक्ष आकाश शर्मा, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गिरीश दुबे, अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य पंकज मिश्रा, पीयूष कोसरे, एनएसयूआई प्रदेश सचिव अख्तर अली, प्रदेश सचिव हेमंत पाल, एनएसयूआई कार्यकारी अध्यक्ष बब्बी सोनकर, प्रशांत गोस्वामी, मेहताब हुसैन, मोनू तिवारी, पुष्पेंद्र ध्रुव, संकल्प मिश्र, देव निर्मलकर, राजकुमार यादव, शेख इमरान, वैभव मुजेवार, अमन, आदर्श जोशी, पवन, साहिल, अंकित, शुभांशु, सेवा साहू, आलोक, हर्ष, चंदर भोई सहित बड़ी संख्या में एनएसयूआई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *