Raipur: विधायक कुलदीप जुनेजा एवंर महापौर एजाज ढेबर ने किया पेवर कार्य का भूमिपूजन
संझा बिहनिया रायपुर…. (Raipur) काली माता वार्ड अंतर्गत राजीव नगर स्थित शिव मंदिर के पास उत्तर विधायक एवं हाउसिंग बोर्ड अध्यक्ष कुलदीप सिंह जुनेजा और महापौर एजाज ढेबर ने 10 लाख की लागत से पेवर कार्य का भूमिपूजन किया।
वॉर्ड पार्षद अमितेश भारद्वाज ने बताया कि ये जगह सिर्फ नुक्कड बन कर रह गई थी। विधायक जुनेजा ने भी पिछले वार्ड दौरे के समय इस जगह का सौन्दर्यकरण की बात कही थी।
आज इसी कडी मे उन्होंने राशि स्वीकृत कर रहवासियों को सौगात दी।(Raipur) साथ ही विधायक जुनेजा और महापौर एजाज ढेबर ने चल रहे अमृत मिशन कार्य का निरीक्षण किया। साथ ही महापौर एजाज ढेबर ने पेडों के सौन्दर्यकरण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया ।
(Raipur) भूमिपूजन के अवसर पर सोसायटी अध्यक्ष रोहित सिंघानिया, पूर्व पार्षद बलविंदर सिंह सैनी, पार्षद शीतल कुलदीप, सत्तू सिंग, संजय सोनी ब्लाक अध्यक्ष दीपा बगा, हरीश जग्गी, राजकुमार शुक्ला, मनोज राठी, राहुल गुप्ता, मो असलम, प्रेम जेठवाणी, धीरज जैन, पं पंकज शुक्ला, दीलीप हासीजा, पवन शेरवानी, प्रमोद बाकडे, डी डी ढगे, प्रवीन सिंह, राजकुमार भारद्वाज, बिजजू बंजारे, डॉ मानीक चटर्जी, एस के भार्गव, जगदीश नागदेव, भीमा सहारे, केशव क्षत्री, अभिषेक शुक्ला, भोजराज मंधानी, प्रकाश साहू, मो रियाज, मो अब्बास, श्रवण देवांगन, कानता वर्मा, सुजीत उपस्थित रहे।

