प्रदेश

Corona: प्रदेश में बीते 24 घंटों में सामने आए कोरोना के 439 नए मरीज, रायपुर में भी 96 पाजिटिव

संझा बिहनिया रायपुर…. प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना (corona) के 439 नए मरीजों की पहचान हुई है। वहीं 427 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। जबकि इलाज के दौरान 1 संक्रमित की मौत हो गई है।

पिछले 24 घंटों में कोरोना (corona) के जो नए मरीज मिले हे, उसमें रायपुर से 96, दुर्ग से 57, बिलासपुर से 35, रायगढ़ से 33, बलौदाबाजार से 31, महासमुंद से 25, सरगुजा से 23, सूरजपुर से 18, धमतरी से 17, राजनांदगांव से 15, जशपुर से 13, कोरबा से 12, बेमेतरा से 11, जाजगीर-चांपा एवं बलरामपुर से 10-10 मरीज शामिल हैं।

बता दें कि राज्य में कोरोना (corona) संक्रमितों की संख्या 2 लाख 97 हजार 868 हो गई है। जिसमें से 4513 एक्टिव मामला है। वहीं 2 लाख 89 हजार 708 मरीजों ने कोरोना से जंग जीत ली है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस वायरस से प्रदेश में अब तक 3647 लोगों की मौत हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *