राष्ट्रीय

corona: देश में बीते 24 घंटों में सामने आए कोरोना के 15968 नए केस, 202 लोगों की मौत

नईदिल्ली…. (corona) देश में पिछिले 24 घंटों में कोरोना के 15968 नए केस की पहचान हुई है। वहीं इलाज के दौरान 202 संक्रमितों की मौत हो गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से जारी आंकड़ा के मुताबिक देश में कोरोना (corona) संक्रमण का मामला बढ़कर 1 करोड़ 04 लाख 95 हजार 147 हो गया है। जिसमें से 2 लाख 14 हजार 507 एक्टिव मामला है।

वहीं (corona) 1 करोड़ 01 लाख 29 हजार 111 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस वायरस से देश में अब तक 1 लाख 51 हजार 529 लोगों की मौत हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *