प्रदेश

Corona: छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों में मिले कोरोना के 1010 नए मरीज, राजधानी में भी 172 पाजिटिव

संझा बिहनिया रायपुर…. प्रदेश में बीते 24 घंटों में कोरोना (corona) के 1010 नए मरीज सामने आए है। वहीं 1072 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि इलाज के दौरान 2 संक्रमित की मौत हो गई है।

प्रदेश में कोरोना (corona) के जो नए मरीज मिले है, उसमें रायपुर से 172, दुर्ग से 117, बिलासपुर एवंन रायगढ़ से 80-80, राजनांदगांव से 74, जांजगीर से 55, महासमुंद से 50, कोरबा से 43, सरगुजा से 41, बालोद से 39, सूरजपुर से 38, धमतरी से 28,  बेमेतरा से 26 मरीज मिले है।

बता दें कि प्रदेश में कोरोना (corona) संक्रमितों की संख्या 2 लाख 86 हजार 596 हो गई है। जिसमें से 8859 एक्टिव मामला है। वहीं 2 लाख 74 हजार 283 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्‌टी दे दी गई है। इस वायरस से प्रदेश में अब तक 3454 लोगों की मौत हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *