प्रदेश

Raipur: सतनामी महिलाओं का सांस्कृतिक कार्यक्रम 17 को

संझा बिहनिया रायपुर…. (Raipur) गुरु घासीदास की 264 वीं जयंती की पूर्व संध्या पर 17 दिसंबर को दोपहर 2 बजे से न्यू राजेंद्र नगर स्थित सांस्कृतिक भवन प्रांगण में सतनामी समाज की महिलाओं, युवतियों व बच्चों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगरीय प्रशासन एवं श्रम मंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती शकुन डहरिया होंगी। (Raipur) कार्यक्रम की अध्यक्षता  डॉ. श्रीमती शकुंतला डेहरे करेंगी। विशिष्ट अतिथि चंपादेवी गेंदले, उमा भतपहरी, गिरिजा पाटले व सुशीला सोनवानी उपस्थित रहेंगी।

(Raipur) आयोजन समिति के मीडिया प्रभारी चेतन चंदेल ने जानकारी देते हुए बताया इस आयोजन में छोटे बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस व ड्राइंग प्रतियोगिता, युवतियों के लिए रंगोली व मेहंदी तथा बच्चों एवं महिलाओं के लिए एकल, पंथी व सामूहिक नृत्य उसी प्रकार रोचक गेम्स में मटका फोड़, कुर्सी दौड़ ,सरप्राइस गेम्स, आनंद मेला सहित उपस्थित दर्शकों के लिए गुरु घासीदास के जीवन से संबंधित सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी होगी, विजेता सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत की जाएगी ।यह पूरा आयोजन कोरोना गाईड लाईन के नियमों का पालन करते हुए आयोजित की जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *