प्रदेश

chhattisgarh में सामने आए कोरोना के 1259 नए मरीज, राजधानी में भी 209 पाजिटिव

संझा बिहनिया रायपुर…. (chhattisgarh) प्रदेश में रविवार को कोरोना के 1259 नए मरीज सामने आए है। वहीं 640 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। जबकि इलाज के दौरान 13 लोगों की मौत हो गई है।

बीते 24 घंटों में (chhattisgarh) कोरोना के जो नए मरीज मिले है, उसमें रायपुर से 209, बिलासपुर से 125, जांजगीर-चांपा से 106, बालोद से 101, राजनांदगांव से 83, रायगढ़ से 82, कोरबा से 79, दुर्ग से 71, धमतरी से 61, बलौदाबाजार से 52, महासमुंद से 49, सरगुजा से 41, कोरिया एवं सूरजपुर से 23-23, कोंडागांव से 22, बेमेतरा से 20, कोरिया से 18, दंतेवाड़ा से 15, बस्तर से 13, कबीरधाम से 12, जशपुर से 11 मरीज शामिल हैं।

बता दें कि प्रदेश (chhattisgarh) म कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 2 लाख 57 हजार 20 हो गई है। जिसमें से 19070 एक्टिव मामला है। वहीं 2 लाख 34 हजार 853 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस वायरस से प्रदेश में अब तक 3097 लोगों की जान चली गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *