प्रदेश

18 महीने बाद बाइज्जत बरी हुई सानू मशीह , फर्जी मेडिकल लाइसेंस का लगा था आरोप, आर एस एस के बड़े नेता पर लगाया फंसाने का आरोप

Sanjha bihaniya raipur….. आज से 18 महीने पहले फर्जी मेडिकल लाइसेंस का उपयोग करते हुए मेडिकल की प्रैक्टिस करने के आरोप में शानू मशीह को पुलिस ने बगैर रिपोर्ट लिखे गिरफ्तार कर मुलजिम बना दिया, कोर्ट ने भी उन्हें सजा सुनाई जिसके एवज में सानू को 18 महीने तक जेल की दीवारों के बीच अपने जीवन का संघर्ष करते हुए जीना पड़ा,

आज जब उन्हें उच्च न्यायालय ने बाइज्जत बरी कर दिया तब सानू उन दोषियों पर कार्यवाही की मांग कर रही हैं जिन्होंने उन्हें फर्जी दस्तावेजों के जरिए फसाने की कोशिश की और उस कोशिश में वे सफल भी हुए

जेल से बाहर आने के बाद सानू मसीह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर r.s.s. के बड़े नेता और बी वाय अस्पताल के मुख्य चिकित्सक पूर्णेन्दु सक्सैना पर गंभीर आरोप लगाए हैं

सानू ने कहा कि पता नहीं पूर्णेन्दु सक्सैना कि मुझसे क्या दुश्मनी थी जो उन्होंने मुझ पर यह आरोप लगाए आरोप लगाने से पहले उन्हें मुझसे मिल लेना चाहिए था, इस मौके पर सानू मशीह ने अपनी डिग्रियां भी मीडिया कर्मियों के सामने साझा की.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *