Raipur: समाज सेविका मेघा तिवारी एवं वरिष्ठ पत्रकार मनोज शुक्ला हुए सम्मानित
संझा बिहनिया रायपुर…. (Raipur) राजधानी के डीडी नगर में आज हर संभव फाउंडेशन की तरफ से कोरोना काल में अपने जान पर खेल कर लोगों तक राहत पहुंचाने को लेकर साथ ही साथ लाकडाउन में कोरोना से प्रभावित लोगों को स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने में रायपुर (Raipur) की वरिष्ठ पत्रकार व समाज सेविका मेघा तिवारी व वरिष्ठ पत्रकार मनोज शुक्ला ने अहम भूमिका निभाई थी, जिन्हें आज हर संभव फाउंडेशन संस्था द्वारा सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित लोगों में (Raipur) संस्था की अध्यक्ष पुष्पलता त्रिपाठी, आरती उपाध्याय, खुशबू शर्मा, अर्चना बोरा, मनोरमा बाजपेई, सुनीता मोदी, सुबोध शर्मा, नैना, रिया श्रीवास्तव सहित आयोजन में विकास उपाध्याय की पत्नी सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कन्हैया अग्रवाल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

