Raipur: कोरोना के निर्देशों और आदेशों पर पालन नहीं करने वालों पर होगी प्राथमिकी दर्ज
संझा बिहनिया रायपुर…. (Raipur) कलेक्टर डॉ एस भारतीदासन ने रायपुर जिले में कोरोना वायरस (कोविड़-19) प्रकरणों की बढ़ती संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन के प्रत्येक स्तर पर कोरोना वायरस से बचाव एवं रोकथाम के लिए योजनाबद्ध एवं नियमित रूप से कार्य करने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर ने (Raipur) ये निर्देश रेडक्रास सोसायटी के सभाकक्ष में आज आयोजित जिला कोविड टास्क फोर्स की बैठक में दिए। उन्होंने कहा कि कोविड के प्रसार को रोकने के लिए सभी इंन्सिडेट कमांडर फील्ड में जाकर कार्य करें, कान्टे्क्ट ट्रेसिंग का कार्य भी प्रभावी रूप से किया जाए।
कलेक्टर ने कहा कि (Raipur) यह देखा जा रहा है कि लोग मास्क को लेकर गंभीर नहीं है। उन्होंने ऐसे लोगों जिनके द्वारा कोविड के लिए जारी शासन-प्रशासन के नियमों और आदेशों का पालन नही किया जा रहा है, के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा होम आईसोलेशन के दिशा-निर्देशों का पालन अनिवार्य रूप से किया जाए।

