प्रदेश

Raipur: स्व. विजयकुमार पांडेय की पुण्यतिथि 11 मार्च को, सांस्कृतिक आयोजन के साथ सम्मान समारोह

संझा बिहनिया रायपुर… (Raipur) छतीसगढ़ी फ़िल्म इंडस्ट्री के भीष्मपितामह स्व.विजय कुमार पांडेय (निर्माता ऐतिहासिक छतीसगढ़ी फ़िल्म घर द्वार 1965) की पुण्यतिथि पर 11 मार्च को शाम 7 बजे विजय चौक, भनपुरी में सांस्कृतिक कार्यक्रम , भजनसंध्या व लोक कलाकारों संग पत्रकारबंधुओं व सामाजिक संगठनों का सम्मान किया जाएगा।

(Raipur) इसमें मुख्यअतिथि के रूप में श्री सत्यनारायणशर्मा विधायक रायपुर ग्रमीण उपस्थित रहेंगे। अध्यक्षता एजाज़ ढेबर महापौर रायपुर करेंगे। विशेष अतिथि नागभूषण यादव एमआईसी मेम्बर, श्रीमति टेशू नंदकिशोर साहू पार्षद व जय किशोर पांडेय जी, श्रीमति जयबाला तिवारी, जीत सिंह, सुरेंद्र चौधरी, धुरुप्रसाद उपस्थित रहेंगे, (Raipur) इस कार्यक्रम के आयोजक जयशंकर तिवारी, इरशाद अली व समस्त भनपुरीवासी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *