Corona: प्रदेश में बीते 24 घंटों में सामने आए कोरोना के 216 नए मरीज, रायपुर में भी 68 पाजिटिव
संझा बिहनिया रायपुर…. (Corona) प्रदेश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 216 नए मरीज सामने आए है। वहीं 192 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि इलाज के दौरान 2 संक्रमितों की मौत हो गई है।
बीते 24 घंटों में कोरोना (Corona) के जो नए मरीज मिले है, उसमें रायपुर से 68, दुर्ग से 23, धमतरी से 19, राजनांदगांव, बिलासपुर एवं कोरबा से 14-14, बलौदाबाजार, सूरजपुर एवं जशपुर से 8-8, दंतेवाड़ा से 6, बेमेतरा, कबीरधाम एवं सरगुजा से 5-5, जांजगीर-चांपा से 4, मुंगेली से 3, महासमुंद, रायगढ़, कोरिया एवं कांकेर से 2-2 मरीज शामिल हैं।
बता दें कि प्रदेश में कोरोना (Corona) संक्रमितों की संख्या 3 लाख 13 हजार 032 हो गई है। जिसमें से 2836 एक्टिव मामला है। वहीं 3 लाख 06 हजार 352 लोगों ने कोरोना को मात दे दी है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इस वायरस से प्रदेश में अब तक 2844 लोगों की मौत हो चुकी है।

