Lokvani का प्रसारण होगा 14 फरवरी को, सीएम इस विषय पर करेंगे प्रदेशवासियों से बातचीत
संझा बिहनिया रायपुर । (Lokvani) सीएम भूपेश बघेल की मासिक रेडियोवार्ता लोकवाणी का प्रसारण 14 फरवरी को होगा।
(Lokvani) लोकवाणी में इस बार सीएम भूपेश बघेल `उपयोगी निर्माण,जनहितैषी अधोसंरचनाएं, आपकी अपेक्षाएं` विषय पर प्रदेशवासियों से बातचीत करेंगे।
लोकवाणी (Lokvani) का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्रों, एफ.एम. रेडियो और क्षेत्रीय समाचार चैनलों से सुबह 10.30 से 11 बजे तक होगा।

