प्रदेश

Corona: छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों में सामने आए कोरोना के 1615 नए मरीज, राजधानी में भी 211 पाजिटिव

संझा बिहनिया रायपुर…. प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना (Corona) के 1615 नए मरीज मिले है। वहीं 1440 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। जबकि इलाज के दौरान 16 लोगों की मौत हो गई है।

बीते 24 घंटों में कोरोना (Corona) के जो नए मरीजों की पहचान हुई है, उसमें रायपुर से 211, जांजगीर-चांपा से 155, दुर्ग से 150, बिलासपुर से 133, रायगढ़ से 116, कोरबा से 106, बलौदाबाजार से 103, बालोद से 98, राजनांदगांव से 90, महासमुंद से 69, सरगुजा से 57, धमतरी से 41, सूरजपुर से 36, कोरिया से 35, बलरामपुर एवं बेमेतरा से 33-33, कोंडागांव से 30 मरीज शामिल हैं।

बता दें कि प्रदेश में कोरोना (Corona) संक्रमितों की संख्या 2 लाख 58 हजार 635 हो गई है। जिसमें से 18931 एक्टिव मामला है। वहीं 2 लाख 36 हजार 588 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस वायरस से प्रदेश में अब तक 3116 लोगों की मौत हो चुकी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *