प्रदेश

मुख्यमंत्री ने केंद्र के कृषि विधेयक, श्रम कानून और शांता कुमार की सिफारिश का विरोध किया।

Sanjha- bihaniya Raipur…मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार के तीन विधेयकों का खुलकर विरोध किया है , उन्होंने मीडिया के साथ बातचीत में कहा कि ये विधेयक अवैधानिक है और संघीय ढांचे के विपरीत है साथ ही उन्होंने इस विधेयक को पिछले दरवाजे से पारित विधेयक बताया, श्रम कानून को लाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्यो को विश्वास में नहीं लिया गया जो किसानों और मजदूरों के खिलाफ है।

भूपेश बघेल ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार किसानों को व्यापारी करार दे रही है आने वाले समय मे उन पर टैक्स भी लगाया जा सकता है।

मुख्यमंत्री ने कॉन्टेक्ट फार्मिंग को अन्नदाताओं के लिए अनुचित बताया,उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों के हित के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाएगा और उन्होंने राष्ट्रपति से आग्रह किया कि वे केंद्र के इन विधेयकों पर हस्ताक्षर न करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *