भूतों की दुनिया का रोमांस, प्यार, तकरार और कॉमेडी का मजा भी आएं बाएं साएं में
SANJHA BIHANIYA… निर्माता राज वर्मा की आगामी छत्तीसगढ़ी फिल्म आएं बाएं साएं रोमांटिक लव स्टोरी तो है लेकिन लव भी किसके साथ यह जानकर आप चौंक जाएंगे… जी हां भूत और भूतनी का प्यार और रोमांस, इसके पहले ऐसा ना आपने कभी सुना होगा ना ही कहीं देखा होगा, भूतों की दुनिया में गीत संगीत और प्यार की दुनिया का एक अलग एहसास कराने आ रही है फिल्म आएं बाएं साएं
आएं बाएं साएं के लेखक हैं जाने-माने निर्देशक प्रणव झा जिन्होंने ढेर सारी सुपरहिट फिल्में इंडस्ट्री को दी है। सुपरस्टार राज वर्मा और एल्सा घोष की जोड़ी के साथ धनेश साहू और आराधना साहू की जोड़ी भी कमाल करेगी। आएं बाएं साएं में ढेर सारे हास्य कलाकारों पर कॉमेडी का जिम्मा भी है जिसे सभी ने बखूबी निभाया है, फिल्म के गीत गोल्डन ड्रीम प्रोडक्शन के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किए जा रहे हैं,
फिल्म आएं बाएं साएं 20 नवंबर को संपूर्ण छत्तीसगढ़ में प्रदर्शित की जा रही है, 16 नवंबर को इस फिल्म के सभी कलाकार और निर्माता निर्देशक मीटअप के दौरान सभी से मुलाकात करेंगे मयूरा होटल में आयोजित है जो कि राज टॉकीज के पास है।

