प्रदेश

मनमोहन ठाकुर ने जताया आभार, कहा भूपेश हैं तो भरोसा है , किशोर साहू सम्मान से राज्योत्सव में हुए सम्मानित

SANJHA BIHANIYA RAIPUR…,छत्तीसगढ़ के जाने-माने लोकप्रिय कलाकार मनमोहन सिंह ठाकुर को राज्य अलंकरण सम्मान में किशोर साहू सम्मान प्रदान किया गया, राज्योत्सव के मंच पर उन्हें मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने सम्मान प्रदान किया

सम्मान पाकर गदगद मनमोहन ने मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त किया और कहा कि 21 सालों के इंतजार के बाद आखिर वह घड़ी आ ही गई जिसके लिए वह बाट जोहते रहे, बता दे कि मनमोहन ठाकुर ही वह कलाकार हैं जिनकी फिल्म सिल्वर जुबली हुई थी, उनके प्रशंसक उन्हें बधाइयां दे रहे हैं

मनमोहन ठाकुर को फिल्म मोर छईया भुइयां से लोगों ने गिरधारी पांडे के नाम से पुकारना शुरू कर दिया था जो आज भी चलन में है , उन्होंने आगे कहा कि अब जाकर छत्तीसगढ़ को एक छत्तीसगढ़िया मुख्यमंत्री मिला है जो राज्य की कला और संस्कृति को संरक्षित और संवर्धित करने में लगे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *