Chhattisgarh: कोरोना काल में तेंदूपत्ता संग्राहकों को होगा अब नगद भुगतान : मोहन मरकाम
संझा बिहनिया रायपुर…. (Chhattisgarh) तेंदूपत्ता संग्राहकों को भुगतान बैंक के माध्यम से किया जाता रहा है। कोरोना काल में संग्राहकों को इससे परेशानी होती हो रही थी।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने राज्य के वन मंत्री मो. अकबर से अनुरोध किया था कि संग्राहकों की परेशानी देखते हुए उनको वर्तमान में नगद भुगतान किया जाए। (Chhattisgarh) पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम के अनुरोध पर सरकार ने इस सम्बंध में आदेश जारी कर दिया है।
(Chhattisgarh) पीसीसी अध्यक्ष ने इस छूट के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, वन मंत्री मो. अकबर को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस आदेश से तेंदूपत्ता संग्राहकों को कोविड के समय बड़ी राहत मिल गई है।

