प्रदेश

corona: प्रदेश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 15121 नए मरीजों की पहचान

संझा बिहनिया रायपुर…. (corona) प्रदेश में 24 घंटों में कोरोना के 15121 नए मरीजों की पहचान हुई है। वहीं 4139 मरीजों ने कोरोना को मात दे दी है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि इलाज के दौरान 109 मरीजों की मौत हो गई है।

बीते 24 घंटों में कोरोना (corona) के जो नए मरीज मिले है, रायपुर से 4168, दुर्ग से 1755, राजनांदगांव से 1291, बालोद से 244, बेमेतरा से 528, कबीरधाम से 587, धमतरी से 232, बलौदाबाजार से 875, महासमुंद से 422, गरियाबंद से 411, बिलासपुर से 1024, रायगढ़ से 388, कोरबा से 724, जांजगीर-चांपा से 523, मुंगेली से 282, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 115, सरगुजा से 272, कोरिया से 194, सूरजपुर से 209, बलरामपुर से 130, जशपुर से 294, बस्तर से 199, कोंडागांव से 76, दंतेवाड़ा से 27, सुकमा से 10, कांकेर से 115, नारायणपुर से 9, बीजापुर से 12 मरीज शामिल हैं।

बता दें कि प्रदेश में कोरोना (corona) संक्रमितों की संख्या 4 लाख 71 हजार 994 हो गई है। जिसमें से 1 लाख 09 हजार 139 एक्टिव मामला है। वहीं 3 लाख 57 हजार 668 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस वायरस से प्रदेश में अब तक 5187 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *