राजनिती

तीन विधायक और एक महामंत्री करेंगे पत्रकार कमल शुक्ला मामले की जांच , पीसीसी ने दिए आदेश

कांग्रेस ने पत्रकारों के साथ हुयी घटना के जांच हेतु समिति का किया गठन

SANJHA- BIHANIYA रायपुर… छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम ने जांच समिति का गठन किया, जो कांकेर जिला मुख्यालय में दिनांक 26 सितंबर 2020 को कथित पत्रकारों के साथ हुई मारपीट की घटना की जांच करेंगे।

जांच समिति में जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन,रायपुर विधायक विकास उपाध्याय, गुण्डरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद, प्रभारी महामंत्री-प्रशासन रवि घोष शामिल है।

जांच समिति तत्काल जिला मुख्यालय कांकेर का दौरा कर पीड़ित पत्रकार एवं प्रत्यक्षदर्शियों से भेंट, चर्चा कर घटना की वस्तुस्थिति से अवगत होकर 2 दिवस के भीतर अपना प्रतिवेदन प्रदेश कमेटी को प्रेषित करेंगे।

धनंजय सिंह ठाकुर
प्रवक्ता
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *